महिला सशक्तीकरण का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 08:56 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण का लिया संकल्प
महिला सशक्तीकरण का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण का संकल्प भी लिया गया।

उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के राधाकृष्णधाम में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने संसद में महिलाओं का आरक्षण निर्धारित करने की मांग उठाई। इस दौरान विशिष्ट योगदान के लिए रिद्धिमा पांडेय, राधिका नागरथ, माधुरी भट्टाचार्य, वीणा कपूर, पुष्पा जोशी, पद्मावती को सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर अनिता शर्मा, कांग्रेसी नेता संतोष चौहान, अंजू मिश्रा आदि शामिल रही। वहीं नारायण सेवा आश्रम दयानंद नगरी में संस्कृत भारती उत्तरांचल ने महिला दिवस पर परिसंवाद नाम से कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि वीणा विश्नोई ने कहा कि वैदिक काल से भारत में नारी का सम्मान रहा है और महिला सशक्त थी और रहेगी। इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन मिश्रा, कमलेश सिघल, सरोज पांडे, त्रिवेणी, प्रमिला शास्त्री, मधु जैन मौजूद रही।

उधर, महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में निरंतर बढ़ती भ्रूण हत्या की घटनाओं पर चिता जताते हुए कहा कि हमारा कॉलेज छात्राओं को अपने अधिकारों, शक्तियों के प्रति सदैव जागरूक करता रहा है। इस दौरान शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

उधर, एचईसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन संदीप चौधरी, डॉ. मौसमी गोयल, प्रतीक्षा जैन, वर्णिका नागर, रितु मोदी, शिखा सूरी, दीपशिखा वोहरा, रश्मि, जया उप्रेती, गाथा भाटी आदि शामिल रहे।

वहीं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में महिला दिवस सम्मान समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, सतीश त्यागी, प्रधानाचार्य पूनम राणा, हेमलता शुक्ला, अनुराधा आर्य, अनु सिंह, सुषमा दास, योगिता नेगी, अंजना लखवारिया समेत अनेक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी