छात्र ने ऐसा क्‍या किया कि प्रधानाचार्य ने बनाया मुर्गा

क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में एक छात्र को पानी पीना महंगा पड़ गया। प्रधानाचार्य ने उसे मुर्गा बनाने के बाद डंडे से जमकर पीटा। इससे उसकी तबि‍यत बिगड़ गई। छात्र के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

By sunil negiEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 12:01 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 12:04 PM (IST)
छात्र ने ऐसा क्‍या किया कि प्रधानाचार्य ने बनाया मुर्गा

रुड़की (हरिद्वार)। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में एक छात्र को पानी पीना महंगा पड़ गया। प्रधानाचार्य ने उसे मुर्गा बनाने के बाद डंडे से जमकर पीटा। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। छात्र के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर राजपुताना गांव निवासी छतरपाल शहर के डीएवी डिग्री कालेज में सुरक्षाकर्मी है। छतरपाल का पुत्र शगुन इंटर कालेज में 10वीं कक्षा का छात्र है। बीते रोज शगुन क्लास से पानी पीने के लिए कॉलेज परिसर में आया। इस दौरान कुछ छात्र परिसर में घूम रहे थे।

इसी बीच कॉलेज के प्रधानाचार्य वहां आग गए। उन्हें देख अन्य छात्र भाग खड़े हुए। प्रधानाचार्य ने शगुन को पकड़ लिया और उसे मुर्गा बना दिया। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रधानाचार्य ने छात्र को डंडे से जमकर पीटा। स्कूल के बाद छात्र जब घर पहुंचा तो उसकी हालत खराब हो गई।

परिजनों को उसने घटना की जानकारी दी। इस पर पिता छतरपाल ने गंगनहर पुलिस में प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है। उसमें उसने प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पढ़ें:-नसबंदी से इन्कार किया तो पति ने दी पत्नी को ऐसी सजा...

chat bot
आपका साथी