पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- छात्रों ने रोपे गए पौधों की देखभाल का लिया संकल्प -गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 09:46 PM (IST)
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- छात्रों ने रोपे गए पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

-गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम

फोटो 7: संवाद सहयोगी, रुड़की: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय नंबर- एक में छात्रों ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही रोपे गए पौधों की खुद देखभाल करने का संकल्प लिया।

केंद्रीय विद्यालय नम्बर -एक में पंडित गोकंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से पौधरोपण कराया गया। समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने विद्यालय के छात्रों और प्राचार्य वीके त्यागी के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे नीम, अर्जुन, गिलोय, जामुन, तुलसी एवं पपीता आदि के पौधे लगाए। छात्रों ने लगाए गए पौधों की खुद देखभाल करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि वे रहीमपुर, पनियाला और कलियर के इलाकों में करीब 350 पौधे लगा चुके है। समिति ने 550 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं विद्यालय में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के तहत गांधीजी की जीवन यात्रा और आदर्शों से छात्रों को रूबरू कराया गया। प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि समाज में महात्मा गांधी के जीवनकाल के बारे में छात्रों को जरूरी बताना चाहिए। पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा करना गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर उप प्राचार्य अंजू सिंह समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी