पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण संकल्प

रुड़की भाजपाइयों ने गुरुवार को पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान काय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 08:20 PM (IST)
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण संकल्प
पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण संकल्प

रुड़की: भाजपाइयों ने गुरुवार को पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बीएल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वायदे किये थे। वह उन्हें एक-एक कर पूरे करने में लगे हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीमा बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री से देश अब सुरक्षित हाथों में है। इस दौरान भाजपाइयों ने आवास विकास में छायादार और फलदार पौधे रोपे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पप्पू कश्यप, अपूर्वा बंसल एवं अनुज आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी