पाकिस्तान का पुतला फूंका

लक्सर: भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 08:43 PM (IST)
पाकिस्तान का पुतला फूंका
पाकिस्तान का पुतला फूंका

लक्सर: भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन किया। सेना से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि देने के साथ ही सरकार से आजादी के समय हुए अंग्रेजों के साथ किए समझौते पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की। भारतीय सम्राट सुभाष सेना के कार्यकर्ता बुधवार को नगर के रुड़की तिराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का कड़ा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकियों को शह देने तथा देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस दौरान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुचरण ¨सह चौहान ने कहाकि पुलवामा की तरह देश में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे छिपे कारणों को भी जानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय वर्ष 1947 में 14 व 15 अगस्त की रात को जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेज वायसराय लार्ड माउंटबेटन के साथ जो समझौता किया था कश्मीर समस्या उसी समझौते का परिणाम है। कश्मीर में धारा 370 भी इसी समझौते के फलस्वरूप है। धारा 370 की वजह से ही देश तथा कश्मीर में हालात खराब होते चले जा रहे हैं। इस दौरान कर्म¨सह आर्य, राजेंद्र कुमार, रोहताश, सेवाराम, र¨वद्र आदि बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी