दिन में कितने मरीज देखे,रखना होगा हिसाब

रुड़की : पूरा दिन कितने मरीजों का उपचार किया और कितने ऑपरेशन किए। चिकित्सकों को अब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:00 AM (IST)
दिन में कितने मरीज देखे,रखना होगा हिसाब
दिन में कितने मरीज देखे,रखना होगा हिसाब

रुड़की : पूरा दिन कितने मरीजों का उपचार किया और कितने ऑपरेशन किए। चिकित्सकों को अब इन सबकी जानकारी देनी होगी। इसके लिए एक डोजियर भी बनाना होगा। पूरा दिन का कार्य उसमें लिखा जाएगा। ड्यूटी पूरी होने पर सीएमएस के हस्ताक्षर कराने होंगे। यह व्यवस्था सिर्फ चिकित्सकों के लिए ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के लिए भी है। अस्पताल के कर्मचारियों को भी अपने पूरे दिन का कार्य डायरी में लिखना होगा।

सिविल अस्पताल रुड़की के सभी चिकित्सकों और स्टाफ को एक डोजियर बनाना होगा। इसमें सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को पूरे दिन का कार्य दर्ज करना होगा। चिकित्सक पूरे दिन में जितने मरीज देखेगा और जितने ऑपरेशन भी करेगा। उसका ब्योरा चिकित्सक को डोजियर पर लिखना होगा। अस्पताल में तैनात सभी कर्मचारियों को भी अपना सारा कार्य इसमें नोट करना होगा। चिकित्सकों की इस डोजियर पर प्रतिदिन सीएमएस हस्ताक्षर करेंगे। जबकि स्टाफ के डोजियर पर उनके इंचार्ज हस्ताक्षर करेंगे। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि निदेशालय की ओर से प्रतिदिन का कार्य नोट किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी चिकित्सकों और स्टाफ को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी