जयराम आश्रम में ठहरे यात्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

जयराम आश्रम में ठहरे यात्री की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 06:00 AM (IST)
जयराम आश्रम में ठहरे यात्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत
जयराम आश्रम में ठहरे यात्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

हरिद्वार, [जेएनएन]: बुधवार की रात जयराम आश्रम में ठहरे यात्री की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है। मृतक की पहचान भी हो गयी है। वह कई वर्षों से परिवार से अलग रह रहा था। उसके साथ आश्रम में ठहरे एक पुरूष व महिला फरार हैं। उनके मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम आश्रम में बुधवार को एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पहचान बलजीत (55) पुत्र कन्हैया निवासी गांव पुग्थला सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात पर लिखे मोबाइल नंबर से घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि वह पिछले आठ वर्षों से घर पर नहीं आता जाता था। 

सीओ प्रकाश देवली ने बताया कि मृतक ने पीएचडी कर रखी है। उसकी एक बेटी व दो बेटे हैं। एक बेटे व बेटी की शादी भी हो चुकी है। बताया कि मृतक किन लोगों के साथ रहता था उनके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सीओ सिटी ने बताया कि एक पुलिस टीम को सोनीपत भेजकर जानकारी जुटायी जा रही है।

आश्रम संचालक पर लगेगा जुर्माना

सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि आश्रम में सीसीटीवी कैमरा न लगे होने और बगैर आईडी प्रूफ लिए ठहराने की बात जांच में आई है। इसके आधार पर आश्रम संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बनबसा में बस की टक्कर से बच्चे की मौत, पिता घायल

यह भी पढ़ें: सब्जी से लदा पिकअप वाहन मकान पर गिरा, दो घायल  

chat bot
आपका साथी