नॉनवेज बिरयानी बेचने पर एक गिरफ्तार

रुड़की : रुड़की रेलवे स्टेशन के बाहर नॉनवेज बिरयानी बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 05:45 PM (IST)
नॉनवेज बिरयानी बेचने पर एक गिरफ्तार
नॉनवेज बिरयानी बेचने पर एक गिरफ्तार

रुड़की : रुड़की रेलवे स्टेशन के बाहर नॉनवेज बिरयानी बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

कांवड़ मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाई हुई है। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों का आना लगा हुआ है। इसी देखते हुए कांवड़ मेले के दौरान इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बाद एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर ही नॉनवेज बिरयानी बेच रहा था। पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। आरोपित का नाम नाजिम निवासी रामपुर,उत्तर प्रदेश है। वह यहां पर एक गेस्ट हाउस में रह रहा है। (संस)

chat bot
आपका साथी