निशंक का चैंपियन पर हमला, सरकार से मांगा इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लक्सर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि विधायक को गोली चलाने का शौक है तो सरकार पर चलाएं।

By bhanuEdited By: Publish:Sat, 30 May 2015 12:00 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 03:45 PM (IST)
निशंक का चैंपियन पर हमला, सरकार से मांगा इस्तीफा

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लक्सर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर हमला बोलते हुए उन पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि विधायक को गोली चलाने का शौक है तो सरकार पर चलाएं। इससे जनता को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
बिशनपुर व रानी माजरा के दौरे पर पहुंचे सांसद निशंक ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और उसके लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों पर गोली चलाने के आरोपी चैंपियंन व उनके लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री सरेआम गोली चलाकर जनता में दहशत फैला रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। ऐसे में सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा विधायक संजय गुप्ता व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उनके साथ थे।
गौरतलब है कि विशनपुर कुंडी क्षेत्र में खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मौजूदगी में उनके समर्थकों व ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। उनके समर्थकों ने पहले खनन से जुड़े एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चैंपियन के काफिले पर पथराव कर दिया। चैंपियन समर्थकों ने फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
पढ़ें- उत्तराखंड आपदा राहत के नाम पर लूट, सीएम ने दिए जांच के आदेश

chat bot
आपका साथी