वार्ड परिसीमन की अधिसूचना से तेज हुई सरगर्मियां

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम वार्ड परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी होने से निगम चुनाव की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 06:35 PM (IST)
वार्ड परिसीमन की अधिसूचना से तेज हुई सरगर्मियां
वार्ड परिसीमन की अधिसूचना से तेज हुई सरगर्मियां

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम वार्ड परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी होने से निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सोमवार को पूरा दिन नगर निगम में भावी उम्मीदवारों का जमवाड़ा लगा रहा है। हर कोई आपत्तियों के बाद वार्ड में हुए परिवर्तन की जानकारी जुटाने के प्रयास करता नजर आया। वहीं भाजपा एवं कांग्रेस से निगम महापौर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी भावी उम्मीदवारों ने भागदौड़ तेज कर दी है।

नगर निगम रुड़की के वार्ड को लेकर आई आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नये वार्ड परिसीमन पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधीसूचना के जारी होने से नगर निगम रुड़की चुनाव के चुनाव जल्द होने की उम्मीद बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए भावी उम्मीदवारों ने तैयारियों को ओर गति दे दी है। वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी उम्मीदवार सोमवार से सुबह नगर निगम कार्यालय में घूमते हुए नजर आए। आपत्तियों के बाद किस वार्ड में क्या परिवर्तन हुआ है। इसकी जानकारी के लिए यह भावी उम्मीदवार इधर से उधर घूमते रहे। शाम तक भी यह भावी उम्मीदवार निगम कार्यालय में ही रहे। वहीं महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस आदि के टिकट मांग रहे भावी उम्मीदवारों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए यह उम्मीदवार पार्टी के बड़े नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी