आधे दिन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 08:55 PM (IST)
आधे दिन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी
आधे दिन हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये। इससे डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ पाया। सफाई अभियान के तहत इकट्ठा किये गये कूड़े के निस्तारण में भी दिक्कतें आई। हालांकि, दोपहर में निगम प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आये। कर्मचारी नेताओं ने शीघ्र मांगों का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

केआरएल कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने प्रतिदिन तीन सौ रुपये दिए जाने के साथ छह वर्षों से लंबित चल रहे पीएफ, इएसआइ, वर्दी, आइकार्ड आदि मांगों के निराकरण की मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, संयुक्त मोर्चा , उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ सहित कई श्रमिक यूनियनों ने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान सभी मांगों का समाधान करने की मांग की। भगत ¨सह चौक स्थित केआरएल कंपनी के कार्यालय पर हुई कर्मचारियों की धरना सभा को संबोधित करते हुए सफाई मजदूर नेता सुरेंद्र तेश्वर और सुनील राजौर ने कहा कि तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने मांग जल्द मांगों का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, हड़ताल से सफाई अभियान को झटका लगता देख एसएनए संजय कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश गुंज्याल आदि ने वार्ता की। जिसमें जून का वेतन 13 अगस्त जबकि जुलाई का 16 अगस्त तक देने का आश्वासन दिया। शेष मांगों के निराकरण को 16 अगस्त को वार्ता के लिये आमंत्रित किया। इस पर हड़ताल स्थगित कर दी गई।

chat bot
आपका साथी