अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार

अनुसूचित जाति की महिला की फैक्ट्री से लौटते समय सहकर्मी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 09:06 PM (IST)
अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अनुसूचित जाति की महिला से छेड़छाड़ के बाद हत्या, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार, जेएनएन। तांशीपुर गांव की अनुसूचित जाति की महिला की फैक्ट्री से लौटते समय सहकर्मी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया। आक्रोशित ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ता फैक्ट्री गेट पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आठ घंटे बाद सहकर्मी को गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठा दिया है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी महिला कांवड़ पटरी पर स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। सोमवार शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी से आते समय लापता हो गई थी। परिजनों के तलाश करने के बावजूद महिला का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मंगलवार सुबह सात बजे महिला का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था। महिला के गले में खून से सना सफेद रंग का गमछा भी मिला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन इसी बीच मामले की जानकारी होने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया शांत किया। पुलिस को जांच में पता चला कि फैक्ट्री के सफाईकर्मी नीटू निवासी हीराहेड़ी थाना झबरेड़ा के चेहरे पर खरोंच के निशान है। घटना की शाम शराब पीकर रास्ते में महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया। 

मंगलवार शाम एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आरोपित नीटू ने हत्या की बात कबूली है। उसने सोमवार सुबह से ही शराब पी रखी थी। वह छुट्टी के बाद फैक्ट्री से कुछ दूरी पर महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था। नशे की हालत में उसने हुक्मचंदी को देखा और उसे खेत में ले जाकर जबरदस्ती का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो दोनों के  बीच हाथापाई हुई। जिस पर आरोपित ने गमछे से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। एसएसपी ने घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर दुष्कर्म की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत सामने आएगी। 

यह भी पढ़ें: परिजनों ने लगाया बुजुर्ग की हत्या का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: शव लेकर मुख्यमंत्री आवास जाने से रोकने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी