खेती की आधुनिक विधियों की दी जानकारी

संवाद सूत्र, लक्सर : इंडियन ऑयल की ओर की ओर से लक्सर में किसान मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 08:19 PM (IST)
खेती की आधुनिक विधियों 
की दी जानकारी
खेती की आधुनिक विधियों की दी जानकारी

संवाद सूत्र, लक्सर : इंडियन ऑयल की ओर की ओर से लक्सर में किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले में किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने और खेती की आधुनिक विधियों के बारे में बताया गया। साथ ही, किसानों का निश्शुल्क स्वास्थय परीक्षण भी किया गया।

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर स्थित पथरे‌र्श्वर किसान सेवा केंद्र पर किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन ऑयल के मुख्य डिवीजन मैनेजर रिटेल्स सेल्स मनोज जयंत ने किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है। किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। किसानों को फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाना होगा। सीनियर मैनेजर हेमंत कुमार व सहायक प्रबंधक कुलदीप कुमार ने कहा कि किसानों को जैविक खेती को अधिक बढ़ावा देना होगा। पेट्रोल पंप स्वामी भाजपा नेता जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान अपने खेतों में उत्तम प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की आधुनिक विधियों और फसलों में होने वाले रोग और बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थय शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में देहरादून से आए चिकित्सकों की टीम ने साढ़े तीन सौ ग्रामीणों की निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच और नेत्र परीक्षण किया। ढाई सौ किसानों को निश्शुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मोहित कौशिक, ज्ञानचंद चौधरी, जने‌र्श्वर गिरी, जयपाल ¨सह, विनित चौधरी, सहजोर ¨सह, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, मनीराम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी