महापौर के लिए कांग्रेस से अब तक 13 दावेदार, पार्षद के लिए 64 का आवेदन

रुड़की नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस से 13 लोगों ने महापौर के लिए टिकट की दावेदारी की है। वहीं पार्षद के लिए भी 64 लोगों ने आवेदन किया है।

By Edited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 10:07 PM (IST)
महापौर के लिए कांग्रेस से अब तक 13 दावेदार, पार्षद के लिए 64 का आवेदन
महापौर के लिए कांग्रेस से अब तक 13 दावेदार, पार्षद के लिए 64 का आवेदन

रुड़की, जेएनएन। रुड़की नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस से 13 लोगों ने महापौर के लिए टिकट की दावेदारी की है। वहीं, पार्षद के लिए भी 64 लोगों ने आवेदन किया है। पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया। 

रुड़की के एक होटल में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद और रुड़की नगर निगम के चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक महेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की देखरेख में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान एक ही व्यक्ति को पार्टी का टिकट मिलेगा। इसलिए सभी को संगठित होकर पार्टी को जीतना है। संगठन की ओर से भी निष्ठावान कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

वहीं, उन्होंने बताया कि महापौर के लिए 13, जबकि पार्षद के लिए 64 लोगों ने आवेदन किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित को लेकर लड़ाई लड़ी। आज पूरे देश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। रुड़की नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिद्धांतों की लड़ाई लड़ी है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठित होकर काम करना है। 

यह भी पढ़ें: चकराता में ब्लॉक प्रमुख के लिए मचा सियासी घमासान, पढ़िए पूरी खबर

बैठक में पूर्व महापौर यशपाल राणा, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राजेंद्र चौधरी, विकास त्यागी, पूर्व विधायक फुरकान अहमद, रजनीश शर्मा, ममतेश शर्मा, सुशील राठी, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावः चकराता में तीन जिपं सीटों पर सिमटी कांग्रेस, कालसी में सूपड़ा साफ

chat bot
आपका साथी