कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में शनिवार को सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 08:42 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित
कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित

जागरण संवाददाता, रुड़की: शिक्षानगरी में शनिवार को सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। हालांकि, दिन में थोड़ी धूप खिलने से राहत मिली। वहीं शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। धूप खिलने के बावजूद ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को सुबह से ही सर्द हवा चलना शुरू हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाओं की वजह से धूप में भी ठिठुरन हो रही थी। शाम होते-होते पार फिर से गिरना शुरू हो गया। मौसम में ठंड की वजह से लोगों को परेशानी का करना पड़ा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अलसुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। ठंड अभी और सताएगी।

chat bot
आपका साथी