तीन विद्यालयों में होगा पौधारोपण

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविद पांडेय रुड़की के जीजीआइसी में पौधारोपण करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 07:35 PM (IST)
तीन विद्यालयों में  होगा पौधारोपण
तीन विद्यालयों में होगा पौधारोपण

रुड़की: हरेला पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविद पांडेय रुड़की के तीन विद्यालयों में पौधारोपण करेंगे। मंत्री के विद्यालय में आने की जानकारी मिलने के बाद से तीनों में विद्यालयों का स्टाफ व्यवस्थाओं में जुटा है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी विद्यालयों कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के विद्यालयी शिक्षामंत्री अरविद पांडेय रविवार दोपहर 12.40 पर राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। वह विद्यालय परिसर में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में जाएंगे। यहां भी वह पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2.10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलड़ी जाएंगी। यहां पर भी वह पौधारोपण करेंगे। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी