स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोधमें उतरे व्यापारियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता हरिद्वार बेलगाम हो रहे डेंगू की रोकथाम में विफल प्रदेश सरकार स्वास्थ्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 07:34 PM (IST)
स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोधमें उतरे व्यापारियों ने दिया धरना
स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोधमें उतरे व्यापारियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: बेलगाम हो रहे डेंगू की रोकथाम में विफल प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के विरोध में सोमवार को व्यापारी और समाजसेवी सड़क पर उतरे। देवपुरा चौक पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया।

महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि विभाग की लापरवाही से डेंगू का कहर हर साल बढ़ता जा रहा है। राजधानी से लेकर धर्मनगरी में डेंगू पर नियंत्रण न होने से साफ है कि सरकार डेंगू को लेकर गंभीर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा न होने से मरीज निजी अस्पतालों में जाकर महंगे इलाज कराने को विवश हैं। कहा सरकार डेंगू के मरीजों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराए। साथ ही सभी महंगे टेस्ट और प्लेटलेट्स भी डेंगू मरीजों को मुफ्त दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी न तो नगर निगम फॉगिग करा रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग रोकथाम को ठोस उपाय कर रहा है।

मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने कहा हरिद्वार में हर दूसरे घर में डेंगू के मरीज हैं। धरना देने वालों में मंडल जिला सचिव प्रीतकमल शर्मा, दीपक पांडेय, पंकज माटा, योगेश अरोड़ा, शुभम नौटियाल, रमन सिंह, मनोज शर्मा, आदित्य, प्रमोद रावत, तरुण व्यास, शंकर लाल, कृष्ण शर्मा, मुकेश भारद्वाज, सन्नी सिंह, एसएन तिवारी, राजेश सुखीजा, भूदेव शर्मा, पंकज ममगाई, रवि कुमार, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी