आइआइटी रुड़की ने निगम को दी पांच फेस शील्ड

रुड़की आइआइटी रुड़की ने नगर निगम को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बनाई फे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2020 06:15 AM (IST)
आइआइटी रुड़की ने निगम को दी पांच फेस शील्ड
आइआइटी रुड़की ने निगम को दी पांच फेस शील्ड

रुड़की: आइआइटी रुड़की ने नगर निगम को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बनाई फेस शील्ड दी हैं। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त चंद्रक्रांत भट्ट ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजेशन अभियान में लगे कर्मचारियों को फेस शील्ड दी। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि आइआइटी रुड़की की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव के लिए फेस शील्ड बनाई है। नगर निगम की ओर से संस्थान से निगम के लिए फेस शील्ड बनाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद आइआइटी ने पांच फेस शील्ड दी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए निगम की ओर से शहरभर में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, अमित कुमार, मनसा नेगी और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। (जासं)

chat bot
आपका साथी