40 किलो गोमांस बरामद तीन फरार

भगवानपुर: गो संरक्षण स्क्वायड ने पुलिस के साथ मिलकर गोकशी की सूचना पर ¨सकदरपुर गांव में छ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:56 PM (IST)
40 किलो गोमांस बरामद तीन फरार
40 किलो गोमांस बरामद तीन फरार

भगवानपुर: गो संरक्षण स्क्वायड ने पुलिस के साथ मिलकर गोकशी की सूचना पर ¨सकदरपुर गांव में छापा मारा। मौके से 40 किलो गोमांस बरामद हुआ। तीन आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गुरुवार को गो सरंक्षण स्क्वायड को सूचना मिली थी सिकंदरपुर गांव के एक मकान में गोकशी हो रही है। गो संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ¨सह नेगी, एसआइ शरद ¨सह की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से सिकंदरपुर गांव में काला के मकान पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस को चकमा देकर मौके से काला समेत तीन आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों का दूर तक पीछा भी किया लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। पुलिस ने मौके से 40 किलो गोमांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी गो¨वद कुमार ने बताया कि गो संरक्षण स्क्वायड के एसआइ शरद ¨सह की तहरीर पर पुलिस ने काला, नदीम, रहीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।(संसू)

chat bot
आपका साथी