बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से की लूटपाट

संवाद सहयोगी, मंगलौर: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 03:01 AM (IST)
बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से की लूटपाट
बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रधानाध्यापक से की लूटपाट

संवाद सहयोगी, मंगलौर: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर नकदी और अंगूठी लूट ली। बदमाश उन्हें तमंचे दिखाकर गन्ने के खेत में ले गए थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घंटों तक बदमाशों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा।

लक्सर निवासी ईश्वर चंद मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूल के कार्य से मुंडलाना ग्राम स्थित सीआरसी कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक से नहर पटरी से होते हुए मुंडलाना गांव की तरफ मुड़े तो उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। प्रधानाध्यापक ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से लाल रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते। बदमाशों ने तमंचा कनपटी से लगा दिया और उन्हें गन्ने के खेत में ले गए। बदमाशों ने विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने प्रधानाध्यापक से पांच हजार की रकम, सोने की अंगूठी और एक बैग लूट लिया। बैग में जरूरी कागजात थे। बदमाशों ने प्रधानाध्यापक से बाइक की चाबी भी छीन ली और धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद प्रधानाध्यापक ने राह चलते एक व्यक्ति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके मोबाइल से पुलिस को मामले से अवगत कराया। लूट की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देहात के संपर्क मार्गो पर घंटों तक चे¨कग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

-------------------

तो उप्र के बदमाशों ने की वारदात

मंगलौर: प्रधानाध्यापक से लूटपाट करने के बाद बदमाश पीड़ित की बाइक सड़क पर ही छोड़कर अपने वाहन से मुजरफ्फरनगर के पुरकाजी की तरफ फरार हुए थे। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि बदमाश उप्र के हैं। पुलिस बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनके स्केच तैयार करवा रही है।

chat bot
आपका साथी