घर में सो रही युवती से छेड़छाड, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक युवक ग्रामीण के घ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 06:28 PM (IST)
घर में सो रही युवती से छेड़छाड, आरोपित फरार
घर में सो रही युवती से छेड़छाड, आरोपित फरार

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक युवक ग्रामीण के घर में घुस गया। आरोपित ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर दी। युवक को परिजनों ने दबोच लिया। उसकी मौके पर खूब धुनाई हुई, लेकिन बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में एक युवक घुस गया। आरोप है कि आरोपित ने कमरे में सो रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती की नींद खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर अन्य कमरों में सो रहे परिवार के लोग भी उठ गए। आरोपित वहां से भागने लगा, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपित की धुनाई कर दी। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। इस बीच आरोपित परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित इंतजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वहां नहीं मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ सितंबर को एक किशोरी को लेकर फरार हुए सलमान निवासी भुल्लन शाहपुर मेनबाजार देवबंद जिला सहरनपुर को पुलिस ने रविवार की रात रामपुर चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर रामपुर चुंगी के पास से ही किशोरी को भी बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी