- शीतलहर ने बढ़ाई लोगों को परेशानी

जागरण संवाददाता, रुड़की : शिक्षानगरी में बुधवार को भी मौसम बेहद सर्द बना रहा। दिनभर शीतलह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:21 PM (IST)
- शीतलहर ने बढ़ाई लोगों को परेशानी
- शीतलहर ने बढ़ाई लोगों को परेशानी

जागरण संवाददाता, रुड़की : शिक्षानगरी में बुधवार को भी मौसम बेहद सर्द बना रहा। दिनभर शीतलहरों ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। वहीं सुबह से लेकर दोपहर तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को भी इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है।

मंगलवार के बाद बुधवार को भी शहरवासियों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह साढ़े सात बजे के बाद ही मौसम साफ हो गया और हल्की धूप खिलने लगी। लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। एकाएक आसमान में बादल आ जाते तो दूसरे ही पल धूप खिल जाती। वहीं पिछले दिनों की तुलना में बुधवार को धूप की चमक काफी हल्की रही। इस कारण लोगों को दोपहर में भी कंपकंपाती ठंड झेलनी पड़ी। जबकि शाम ढलते ही मौसम और अधिक सर्द हो गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्र में भी बादलों की आवाजाही से मौसम में ठंडक रही। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी हल्के बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है। वहीं शीतलहरें भी चलेंगी। इस कारण मौसम में ठंडक का असर अधिक रहेगा।

chat bot
आपका साथी