गुरुपर्व और ईद मिलादुन्नवी पर दिया कौमी एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : साईं संस्कार स्कूल में गुरुपर्व और ईद मिलादुन्नवी एक साथ मनाकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:10 PM (IST)
गुरुपर्व और ईद मिलादुन्नवी पर दिया कौमी एकता का संदेश
गुरुपर्व और ईद मिलादुन्नवी पर दिया कौमी एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : साईं संस्कार स्कूल में गुरुपर्व और ईद मिलादुन्नवी एक साथ मनाकर बच्चों ने आपसी सद्भाव और कौमी एकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे से मिल जुलकर रहने की सीख दी।

प्रधानाचार्य सपना अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को दोनों पर्व की महत्ता बताई। कहा देश में विभिन्न धर्म के लोग मिलजुलकर रहते हैं। एक-दूसरे के पर्व और त्योहारों में शामिल होकर आपसी सद्भाव और कौमी एकता का परिचय देकर इस देश की मजबूत परंपरा का परिचय देते हैं। भारत ही ऐसा देश है जहां सभी को अपने धर्म व रीति-रिवाज के अनुसार पर्व और धार्मिक परंपरा का पालन करने की आजादी है। साईं संस्कार स्कूल में सभी धर्म व वर्ग के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर इस परंपरा की नींव को और मजबूत कर रहे हैं।

आयोजन में हरनूर ¨सह, हरमीत ¨सह, जसकीरत, इजूम खान, रमसा, कहकशां, अकरम, रजीम, मायना कपूर, गुरवानी, आरुष गिरि, अवनीत कौर, ईशानी मखीजा, अव्यान अरोड़ा, ईशान नरूला, आरव शर्मा, अनंतिका विल्जवाण, श्रेष्ठ यादव, ईवा, नव्या आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।

chat bot
आपका साथी