गुरु अमरदास का 540 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

संवाद सहयोगी हरिद्वार सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का 540 वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को उप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 06:29 AM (IST)
गुरु अमरदास का 540 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया
गुरु अमरदास का 540 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का 540 वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को उपनगर कनखल में मनाया गया। डेरा बाबा दरगाह सिंह तपस्थान तीजी पातशाही गुरुद्वारा गुरु अमरदास में सिख संगत पहुंची। गुरुद्वारे के ग्रंथी सरदार देवेन्दर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के बाद भोग लगाया और गुरु के दरबार में अरदास की। गुरू सिंह सभा हरिद्वार के रागी जत्थे के ज्ञानी परमजीत सिंह, ज्ञानी श्याम सिंह, ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने शबद कीर्तन किया। रागी जत्थे ने गुरु की महिमा का बखान किया। वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह के उद्घोष के साथ शबद कीर्तन का समापन हुआ। गुरु के अटूट लंगर में शामिल होकर लोगों ने गुरु कृपा ली।

तपस्थान के ग्रंथी सरदार देवेन्दर सिंह ने सरदार सुरेन्दर जीत सिंह और सुनीता कौर सचदेवा की ओर से अरदास की गई। तपस्थान की संचालिका बीबी विन्निदर कौर, सौढ़ी तीजी पातशाही तपस्थान के महंथ रंजय सिंह, सरदार मंजीत सिंह ऑबराय, सरदार रविन्दर पाल सिंह, शम्पी खन्ना, ईशिता खन्ना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी