भोजन के बाद बिगड़ी पांच सदस्यों की तबीयत

संवाद सूत्र लक्सर प्रहलादपुर गांव में गुरुवार रात के समय भोजन करने के बाद एक ही परिवार के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 07:08 PM (IST)
भोजन के बाद बिगड़ी पांच सदस्यों की तबीयत
भोजन के बाद बिगड़ी पांच सदस्यों की तबीयत

संवाद सूत्र, लक्सर: प्रहलादपुर गांव में गुरुवार रात के समय भोजन करने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें चिकित्सक के पास लाया गया, जहां से तीन सदस्यों को लक्सर सीएचसी भेज दिया गया। बाद में उपचार के बाद तबीयत सुधरने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिग का मामला बताया है।

खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी नफीस के घर बीती रात को खाने में उड़द की दाल बनी थी। परिवार के लोगों ने खाना गया इसके बाद सभी सोने की तैयारी करने लगे, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। नफीस, उसकी मां रईसा, पत्नी फरमानी बेटे नदीम व सलमान की तबीयत बिगड़ गई। सभी को घबराहट होने के अलावा चक्कर आने लगे। तबीयत अधिक बिगड़ती देख उन्होंने परिवार के लोगों को बताया। परिजन उन्हें लेकर गोवर्धनपुर में चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने रईसा व नदीम को दवाई दी। आराम होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया। वहीं नफीस, रईसा व फरमानी की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लक्सर सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी पर उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल तीनों का स्वास्थ्य सामान्य है। चिकित्सकों ने बताया कि परिवार के सदस्यों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। फूड प्वाइजनिग के लक्षण भी सामने आए हैं।

chat bot
आपका साथी