राशन की दुकानों पर हो रहा शारीरिक दूरी का उल्लघंन

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लॉकडाउन के नियम कायदों का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 04:25 PM (IST)
राशन की दुकानों पर हो रहा शारीरिक दूरी का उल्लघंन
राशन की दुकानों पर हो रहा शारीरिक दूरी का उल्लघंन

जागरण संवादाता, रुड़की: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लॉकडाउन के नियम कायदों का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। वहीं, प्रशासन शारीरिक दूरी का पालन करवाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। स्थिति यह है कि शहर में सुबह चार बजे से लोग राशन की दुकान के बाहर एकत्र हो जा रहे हैं।

लॉकडाउन को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत है कि जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले। इसके अलावा शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाए। सरकार की ओर से रियायत भी दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो, इसके चलते सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अग्रिम राशन दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की नाकामी ही कहें कि इन दुकानों पर अव्यवस्थाओं के चलते घातक कोरोना वायरस फैलने की आशंका बनी हुई है। आदर्शनगर में सरकारी राशन की दुकान पर दिखाई दे रही सैकड़ों की भीड़ से तो यहीं अंदेशा लगाया जा सकता है। यहीं हाल शहर की दूसरी दुकानों का भी है। यहां पर भी जबरदस्त भीड़ लगी हुई है। हैरानी की बात ये है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों में राशन लेने को लेकर आपाधापी जारी है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह धैर्य रखें। सभी को राशन दिया जाएगा। शारीरिक दूरी का सभी को पालन करना होगा।

chat bot
आपका साथी