डॉ. सुशील को वशिष्ठ कवि सम्मान

हरिद्वार हिदी लेखक कवि व समीक्षक डॉ. सुशील कुमार त्यागी को वाणी अखिल भारतीय हिदी संस्था

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 09:50 PM (IST)
डॉ. सुशील को वशिष्ठ कवि सम्मान
डॉ. सुशील को वशिष्ठ कवि सम्मान

हरिद्वार: हिदी लेखक, कवि व समीक्षक डॉ. सुशील कुमार त्यागी को वाणी अखिल भारतीय हिदी संस्थान नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश ने वशिष्ठ कवि सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान संस्था के संरक्षक डॉ. वीके अग्रवाल, निदेशक इंद्रदेव भारती, रश्मि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। उन्हें माला, दुशाला व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर डॉ. विष्णुदत्त राकेश, केएल दीवान, डॉ. मीरा भारद्वाज, जगदीश शर्मा, डॉ. विजय कुमार आदि ने खुशी जताई। (जासं)

chat bot
आपका साथी