भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और चैंपियन में फिर छिड़ी जुबानी जंग

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर से भाजपा के निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच फिर से जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हैैै।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 10:53 AM (IST)
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और चैंपियन में फिर छिड़ी जुबानी जंग
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और चैंपियन में फिर छिड़ी जुबानी जंग

रुड़की, जेएनएन। झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर से भाजपा से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देशराज कर्णवाल ने जहां चैंपियन को जेल में भिजवाने की धमकी दी है, वहीं विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि देशराज कर्णवाल की विधायकी तो जाएगी ही और साथ ही वह जेल के अंदर होंगे।

रुड़की उप कारागार के समीप पत्रकारों से बातचीत के दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि खानपुर विधायक उनके खिलाफ लगातार न्यायालय, निर्वाचन आयोग, डीएम तक को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सब जगह उनकी शिकायत झूठी निकली है। 

उन्होंने कहा कि चैंपियन खुद को प्रतापगढ़ के राजा भैया का रिश्तेदार बताते हैं। इसलिए प्रणव सिंह खुद की जाति बताएं कि वह क्या हैं। कर्णवाल ने आरोप लगाया कि प्रणव सिंह समाज को गुमराह कर रहे हैं कि वह आइएफएस हैं। यदि हैं तो उसकी डिग्री भी दिखाएं। उन्होंने निर्वाचन आयोग में गलत शपथ पत्र दिया है। इसलिए अब वह भी कोर्ट में जाएंगे और तब विधायक प्रणव सिंह को जेल जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति से हैं और विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि उनके नाम के आगे उनकी जाति का उल्लेख किया जाए। 

दूसरी ओर, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि देशराज कर्णवाल का प्रमाण पत्र फर्जी है और वह जेल जाएंगे तथा विधायकी भी जाएगी। वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, झूठे एवं जाली दस्तावेज तैयार किए हैं। बार-बार मीडिया और अधिकारियों को गुमराह किया है, लेकिन अब उन पर शिकंजा कस रहा है तो वह बौखला गए हैं। उल्टे सीधी बयान दे रहे हैं। देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा की जनता को धोखा देने का काम किया है, इसका फल भी जल्द मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अधूरे विकास कार्यों को लेकर एमडीडीए पर गरजे कांग्रेसी, दी आंदोलन की चेतावनी Dehradun News

यह भी पढ़ें: वैश्य समाज ने की मांग, सत्ता में मिले भागीदारी और हिस्सेदारी Dehradun News

यह भी पढ़ें: प्रवासी उत्तराखंडी लोगों के लिए हरियाणा में बनेगा उत्तराखंड भवन

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी