अवतारी पुरुष थे गुरुनानक देव

हरिद्वार : बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने कहा कि गुरुनानक देव एक अवतारी महापुरुष थे। जिन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:09 PM (IST)
अवतारी पुरुष थे  गुरुनानक देव
अवतारी पुरुष थे गुरुनानक देव

हरिद्वार : बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने कहा कि गुरुनानक देव एक अवतारी महापुरुष थे। जिन्होंने अपने सिद्धांतों और नियमों के माध्यम से समाज से जाति भेद, अंधविश्वास मिटाकर देश को एक नई दिशा प्रदान की। राष्ट्र निर्माण में उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

वह गैंडीखाता स्थित गुरुद्वारा श्री संत सागर साहिब के प्रांगण में आयोजित गुरुनानक देव प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित महान गुरमति समागम को संबोधित कर रहे थे। बाबा प्रेम¨सह महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव एक सूफी संत थे। जो अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म सुधारक, देशभक्त आदि समेटे हुए थे, उन्होंने कहा कि बाबा नानकदेव राष्ट्रवादी थे, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत रुपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव ने ¨हदू धर्म में फैली कुरीतियों का सदैव विरोध किया। निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत ¨सह महाराज ने कहा कि गुरुनानक देव सूफी कवि भी थे। उनके भावुक और कोमल हृदय ने प्रकृति से एकात्म होकर जो अभिव्यक्ति की वह निराली है। इस अवसर पर मुखिया महंत रेशम ¨सह, महंत चमकौर ¨सह, महंत जगजीत ¨सह, महंत मंजीत ¨सह आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी