डॉक्टर के खाते से 2.56 लाख की रकम

जागरण संवाददाता, रुडकी: शहर के एक डॉक्टर के खाते से 2.56 लाख रुपये की रकम ठग ने साफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:19 PM (IST)
डॉक्टर के खाते से 2.56 लाख की रकम
डॉक्टर के खाते से 2.56 लाख की रकम

जागरण संवाददाता, रुडकी: शहर के एक डॉक्टर के खाते से 2.56 लाख रुपये की रकम ठग ने साफ कर दी। यह रकम किसी अन्य खाते में भेजी गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र सोलानीपुरम कॉलोनी निवासी डॉ मणिक चंद्र का शहर के एक निजी बैंक में खाता है। शनिवार को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने बताया कि उनके बैंक खाते का सत्यापन किया जा रहा है। बैंक खाते के सत्यापन करने के नाम पर आरोपित ने उनसे खाते से जुड़ी कुछ जानकारी मांग ली। इसके बाद डॉक्टर मणिक चंद्र के मोबाइल पर आए ओटीपी मैसेज की भी जानकारी ले ली। झांसे में आए डॉक्टर ने ओटीपी मैसेज भी उसे भेज दिया। इसके कुछ ही देर बाद आरोपित ने उनके खाते को हैक कर दो लाख 56 हजार 614 रुपये की रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। इसकी जानकारी उन्हें जब पता चली जब उनके खाते से रकम निकासी का मैसेज आया। मैसेज देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में डॉक्टर ने इस बावत सिविललाइंस कोतवाली पुलिस को मैसेज दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वाले आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी