फरार कैदी को तलाश करने गई टीम लौटी

हरिद्वार: फरार कैदी को तलाशने दिल्ली गई टीम बैरंग लौट आई है। पिछले दिनों रुड़की जेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 04:52 PM (IST)
फरार कैदी को तलाश 
करने गई टीम लौटी
फरार कैदी को तलाश करने गई टीम लौटी

हरिद्वार: फरार कैदी को तलाशने दिल्ली गई टीम बैरंग लौट आई है। पिछले दिनों रुड़की जेल में बंद कैदी प्रवीन को पुलिसकर्मी अंकित, सुभाष, हरविंदर और राजवीर पेशी के लिए राजस्थान ले गए थे। वहां से वापस आते समय चारों पुलिसकर्मी कैदी के झांसे में आ गए और उसके घर दिल्ली चले गए। जहां कैदी चारों पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने के बाद फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने कैदी की तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद एक पुलिस टीम दारोगा सुखपाल के नेतृत्व में फरार कैदी की तलाश में दिल्ली भेजी गई थी। शुक्रवार को टीम दिल्ली से लौट आई। (संस)

chat bot
आपका साथी