सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसी

संवाद सूत्र लक्सर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने लक्सर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 07:14 PM (IST)
सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसी
सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के कांग्रेसी

संवाद सूत्र, लक्सर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने लक्सर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ट्रक यूनियन पर आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और जिला महामंत्री अरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर भाजपा ओछी राजनीति पर उतर आई है। इस दौरान कांग्रेसी नेता बालेश्वर सिंह, अनिल चौधरी, देवेंद्र सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा के कार्यालय पर आयोजित धरने मे सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ. उमादत्त शर्मा ने कहा यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा हर मोर्चे पर विफल हो चुकी सरकार अब दमन पर उतर आई है। इस दौरान प्रदेश सचिव बालेश्वर सिंह, आनंद उपाध्याय, प्रधान जसवीर सिंह, राजेश शर्मा, सतपाल वर्मा, ईश्वरपाल वाल्मीकि, बबली देवी, रीना गुप्ता, प्रदीप कुमार, मदनपाल, शराफत अली, वसीम अकरम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी