वेतन की मांग को लेकर कंपनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भगवानपुर तहसील कार्यालय पर एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:47 PM (IST)
वेतन की मांग को लेकर कंपनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
वेतन की मांग को लेकर कंपनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर तहसील कार्यालय पर एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते उनका वेतन नहीं मिल पाया है।

सिकंदरपुर भैंसवाल स्थित एक कंपनी के कर्मचारी सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने कंपनी से वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी शिकायत पर श्रम विभाग द्वारा कंपनी से 26 लाख की रिकवरी का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के तहत कंपनी से वसूली के लिए तहसील में भी यह नोटिस पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नही हुई है। जबकि अगस्त में तहसील कार्यालय को यह पत्र भेज दिया गया था। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारी विकास ने बताया कि 18 माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। वह इस कंपनी से लगभग 30 वर्षों से कार्यरत है। कंपनी प्रबंधन उन्हें किसी भी तरह का कोई आश्वासन नहीं दे रहे हैं। जबकि कंपनी के 90 कर्मचारी प्रतिदिन कंपनी पहुंचकर अपना काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इसके बदले वेतन नहीं मिल रहा है। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि रिकवरी का नोटिस श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिस पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के अकाउंटेंट को एक नोटिस भी भेज दिया गया है। जल्द से जल्द नीलामी की कार्रवाई पूरी कर कर्मचारियों का वेतन दिलाने का काम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी