पीएम मोदी की दीर्घायु को भाजपाइयों ने किया हवन

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM (IST)
पीएम मोदी की दीर्घायु को भाजपाइयों ने किया हवन
पीएम मोदी की दीर्घायु को भाजपाइयों ने किया हवन

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना को लेकर भीमगोड़ा बैराज स्थित मां गंगा तट पर हवन किया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ने कहा कि आज मोदी की स्वीकार्यता न केवल भारत में है, बल्कि पूरी दुनिया में है। इसका कारण है छह वर्षों में मोदी का देश की जनता को दिया गया सुशासन। आज मोदी देश ही नहीं, अपितु पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए मां गंगा से कार्यकत्र्ता प्रार्थना करते हैं कि मोदी शतायु हों और वह लगातार देश का नेतृत्व करते रहें। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की छह वर्षों में राम मंदिर, तीन तलाक, धारा 370 और सीएए जैसे अनेक ऐसे मुद्दे हैं, जिनको सुलझाकर मोदी ने अपनी कार्य कुशलता और दूरगामी सोच का परिचय दिया है। आज देश मोदी के इन निर्णयों पर गर्व महसूस कर रहा है।

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे नारे के साथ वह समान भाव से देश में सरकार चला रहे हैं। जिससे आज विश्व में देश शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। इस मौके पर मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर, चंदन चौहान, दिनेश पांडे, अजीत कुमार, चंद्रकांत पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी