शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:47 PM (IST)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म  का आरोप, मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, रुड़की: एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही, युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने की भी शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी एक युवती रुड़की स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वह रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में करीब 18 माह से रह रही है। युवती का बहादराबाद निवासी शाहरुख से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों किराये का मकान लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों शादी भी करने वाले थे। आरोप है कि युवक अब शादी से इन्कार कर रहा है। युवती ने इसे लेकर गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसके साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। यहीं नहीं युवती ने उस पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शाहरुख निवासी बहादराबाद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी