निगम में बसपा ने खोला खाता, एक सभासद जीता

हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी नहीं टिक सकी। ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 08:43 PM (IST)
निगम में बसपा ने खोला खाता, एक सभासद जीता
निगम में बसपा ने खोला खाता, एक सभासद जीता

हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी नहीं टिक सकी। हालांकि सभासद की एक सीट जीतकर उसने निगम में खाता जरूर खोल लिया।

शहरी क्षेत्र खासकर हरिद्वार नगर में बसपा का जनाधार काफी कम माना जाता है। यही वजह है कि नगर निगम और नगरपालिका चुनाव में बसपा महज औपचारिकता पूरी करने को अपने उम्मीदवार उतारती आई है। हालांकि वार्ड संख्या 34 अंबेडकरनगर से सभासद पद पर 226 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पार्टी प्रत्याशी नेपाल ¨सह ने निगम बोर्ड में पार्टी का खाता खोल दिया। पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी निर्मला देवी ने कहा कि यह हरिद्वार नगर निगम में बसपा के प्रभाव के बढ़ने की शुरूआत है। आगामी चुनावों में बसपा और बेहतर प्रदर्शन कर कांग्रेस-भाजपा को पछाड़ते हुए मेयर पद समेत बोर्ड पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर लेगी। (जासं)

chat bot
आपका साथी