भैयाजी जोशी बोले, भाजपा ही बना सकती है राम मंदिर

सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल भाजपा की सरकार ही करा सकती है। बाकि सरकारें तो हिंदुत्व विरोधी हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2019 08:12 PM (IST)
भैयाजी जोशी बोले, भाजपा ही बना सकती है राम मंदिर
भैयाजी जोशी बोले, भाजपा ही बना सकती है राम मंदिर

हरिद्वार, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल भाजपा की सरकार ही करा सकती है, बाकि सरकारें तो हिंदुत्व विरोधी हैं। देश के करोड़ों लोगों को भाजपा से उम्मीद है। 

कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में जगद्गुरु राजजेश्वराश्रम से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का अभी तक का कार्यकाल संतोषजनक रहा है। कुछ मुद्दों पर जरूर भाजपा उस ढंग से कार्य नहीं कर सकी, जितनी उम्मीद थी। फिर भी पांच साल के कार्यकाल में भारत ने विश्व में एक नई पहचान बनाई है। भारत और मजबूत बनें, इसलिए सरकार को पांच साल और दिए जाने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि शिक्षित और संभ्रांत लोगों के क्षेत्रों में मतदान फीसद कम रहना चिंता का विषय है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान अच्छा रहता है, जबकि मुंबई जैसे शहरों में यह कम रहता है। इससे साफ है कि शिक्षित और संभ्रांत लोग अपने अधिकारों के प्रति या तो सजग नहीं है या फिर उनका प्रयोग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। 

भैयाजी जोशी ने कहा कि यदि राम मंदिर बनाएगी तो भाजपा जैसी सरकार ही बनाएगी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को जमीन दिए जाने की अनुमति मांगी है। जैसे ही कोर्ट से स्वीकृति मिलेगी, सरकार अयोध्या में मंदिर निर्माण करा देगी। भैयाजी जोशी ने कहा कि देश से आतंकतवाद समाप्त होना चाहिए। इसके लिए मौजूदा सरकार ने दृढ़ता से काम भी किया है। अभी भी देश के अंदर और बाहर आतंकवाद है। जिसे खत्म करने के लिए मजबूत और टिकाऊ सरकार चाहिए। प्रदेश में भाजपा संगठन मंत्री की नियुक्त पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका विषय नहीं है। जिनका है उनसे ही पूछा जाए तो बेहतर रहेगा। 

बता दें कि कई माह से प्रदेश में भाजपा संगठन मंत्री का पद खाली है और इसका मनोनयन आरएसएस की संस्तुति पर ही भाजपा करती है। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यवाह शशिकांत, विभाग प्रचारक शरद, जिला प्रचारक राज पुष्प मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में प्रचार करेंगे रमेश पोखरियाल निशंक

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने अस्थायी कर्मियों के मुद्दे पर बोला हमला, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायकों के विवाद की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

chat bot
आपका साथी