बसों के समय को हो रही माथापच्ची

दिल्ली के लिए रुड़की डिपो से भी पांच बसों का संचालन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:38 PM (IST)
बसों के समय को  हो रही माथापच्ची
बसों के समय को हो रही माथापच्ची

जागरण संवाददाता, रुड़की: दिल्ली के लिए रुड़की डिपो से भी पांच बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के संचालन का क्या समय रहेगा। इसको लेकर माथा पच्ची जारी है।

कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉक डाउन शुरू हो गया था। इसके साथ ही अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया। लॉक डाउन में केवल प्रवासियों को लाने के लिए ही बसें संचालित की गई। बाद में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार बस संचालित की गई। रुड़की डिपो से केवल हरिद्वार एवं देहरादून के लिए ही बसों का संचालन किया जा रहा है। जो बसें देहरादून जा रही है वह हरिद्वार होकर जा रही है। जिसमें किराया एवं समय दोनों ही अधिक लग रहा है। इसी बीच शासन ने दिल्ली, उप्र आदि राज्यों के लिए बसों का संचालन करने की अनुमति दे दी है। रुड़की डिपो से पांच बसें संचालित होगी। दो बसें तो रुड़की डिपो से सीधे दिल्ली जाएगी एक बस रुड़की से हरिद्वार एवं हरिद्वार से दिल्ली के लिए संचालित होगी। जबकि दो बसें रुड़की से पहले ऋषिकेश जाएगी। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी। बसों का समय अभी निर्धारित नहीं हो सका है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि सोमवार को ही समय निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय से जो भी निर्देश होंगे, उसके अनुसार ही बस संचालित होगी।

chat bot
आपका साथी