आश्रमों पर कब्जा करने की साजिश रच रही प्रदेश सरकारः अजय भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार आश्रमों पर कब्जा कराने की साजिश रच रही है। भाजपा इसे सफल नहीं होने देगी।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 05:36 PM (IST)
आश्रमों पर कब्जा करने की साजिश रच रही प्रदेश सरकारः अजय भट्ट

हरिद्वार, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार आश्रमों पर कब्जा कराने की साजिश रच रही है। भाजपा इसे सफल नहीं होने देगी। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार के सीएम हरीश रावत मुखिया हैं।
डामकोठी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माफियाओं को बढ़ावा दिया है। इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से सिर्फ खोखली बयानबाजी की जा रही है।

पढ़ें-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता हरक सिंह रावत को दिखाए काले झंडे
उन्होंने कुंभ, पावर प्रोजेक्ट आदि में भाजपा शासनकाल में कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सीएम को भाजपा के जमाने से लेकर अभी तक के कांग्रेस के कार्यकाल की सीबीआइ जांच की चुनौती देते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रुड़की में पर्दाफाश रैली में शामिल होने जा रहे थे।

पढ़ें:-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा 31 को

पढ़ें:-अब राज्य को सही हाथों में सौंपने का समय: निशंक

chat bot
आपका साथी