Move to Jagran APP

अब राज्य को सही हाथों में सौंपने का समय: निशंक

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने चकराता व विकासनगर में पर्दाफाश रैली निकालकर तीखे प्रहार किए।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:18 PM (IST)
अब राज्य को सही हाथों में सौंपने का समय: निशंक

विकासनगर, [जेएनएन]: प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने चकराता व विकासनगर में पर्दाफाश रैली निकालकर तीखे प्रहार किए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अब सही हाथों में राज्य को सौंपने का समय आ गया है।
चकराता छावनी बाजार में आयोजित पर्दाफाश रैली में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लुटेरों के हाथों में है, अब समय आ गया है कि जनता राज्य सही हाथों में सौंपे। उन्होंने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आहवान किया।

loksabha election banner

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर
पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार की बदौलत आज भारत की दुनिया में पहचान है। भारत की तुलना अब अमेरिका व चीन के साथ हो रही है, लेकिन देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड राज्य चौराहे पर है। प्रदेश में हत्या, भ्रष्टाचार व माफियाओं का बोलबाला है। राज्य में 108 सेवा, अटल खाद्यान्न योजनाएं दम तोड़ रही हैं।


उन्होंने कहा कि चकराता की सीट भाजपा को हर हाल में जीतनी है। साथ ही आरोप लगाया कि देश दुनिया से आया चंदा 450 करोड़ रुपये हरीश रावत सरकार ने डकार लिया है। अब राज्य को नहीं लुटने देंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पंद्रह साल से चकराता विस का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक ने करीब 25 करोड़ की निधि चहेतों में बांटी है। जनपद में सबसे ज्यादा अपराध गृह मंत्री के क्षेत्र में हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने थाना नहीं खोलने दिया।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि गृह मंत्री के क्षेत्र में अपराध बढ़ने के कारण महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जौनसार में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कें लचर हैं। हर पांच साल में वोट खरीदकर जीता जा रहा है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है।

पढ़ें-हरीश सरकार ने विधायकों को दी भ्रष्टाचार की छूट: हरक
पछवादून प्रभारी खजान दास, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि चकराता विस सीट पंद्रह साल से बाहुबलियों के हाथों में है, लेकिन अब जौनसार की जनता समझ चुकी है।
पढ़ें-उत्तराखंडः चुनाव से पहले कांग्रेस जनता की अदालत में देगी दस्तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.