साध्वी प्राची के बाद अब ट्रस्ट ने लगाए जैन पर आरोप

उद्योगपति तोष जैन व यशपाल तोमर के बीच विवाद में विहिप नेता साध्वी प्राची के बाद अब हनुमानगढ़ राजस्थान की धार्मिक संस्था ने तोष जैन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:58 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:58 PM (IST)
साध्वी प्राची के बाद अब ट्रस्ट ने लगाए जैन पर आरोप
साध्वी प्राची के बाद अब ट्रस्ट ने लगाए जैन पर आरोप

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : उद्योगपति तोष जैन व यशपाल तोमर के बीच विवाद में विहिप नेता साध्वी प्राची के बाद अब हनुमानगढ़ राजस्थान की धार्मिक संस्था ने तोष जैन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। संस्था ने आयकर विभाग की ओर से ट्रस्ट को जारी किए 30 करोड़ रुपये के नोटिस का हवाला देते हुए आमजन को धोखाधड़ी से सावधान भी किया है।

उद्योगपति तोष जैन ने कुछ दिन पहले बागपत निवासी यशपाल तोमर पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तोष जैन ने अपने परिवार की जान का खतरा भी जताया था। जिसके बाद विहिप नेता साध्वी प्राची ने मीडिया के सामने आकर तोष जैन व यशपाल तोमर की आडियो क्लिप जारी की थी।

इस मामले में अब संत बाबा टहलदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मीडिया को जानकारी देकर बताया गया है कि महंत बाबा दलबारी दास ने देवलोक जाने से पहले अपनी और डेरे की संपत्ति ट्रस्ट को समर्पित कर दी थी। आरोप लगाया कि डेरे को प्राप्त हुए एक नोटिस से पता चला है कि साल 2008 में तोष जैन और उनकी पत्नी मोनिका जैन ने षडयंत्र के तहत डेरे की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया है। जिसका दीवानी मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है। ट्रस्ट का कहना है कि आयकर विभाग भटिडा, बीकानेर व देहरादून में भी संपत्ति को लेकर टैक्स से जुड़े केस चल रहे हैं। जिनमें डेरे को 30 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस जारी हुआ है और इसकी भरपाई के लिए जमीन कुर्क व नीलाम भी हो सकती है। ट्रस्ट ने अंदेशा जताया है कि इस जमीन को लेकर तोष जैन आदि किसी भी व्यक्ति से धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए ट्रस्ट ने खरीद फरोख्त को लेकर आगाह करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी