मानसून की विदाई के बाद कार्य में तेजी की उम्मीद

जागरण संवाददाता, रुड़की : मानसून के विदाई लेने के बाद शहर में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 09:03 PM (IST)
मानसून की विदाई के बाद कार्य में तेजी की उम्मीद
मानसून की विदाई के बाद कार्य में तेजी की उम्मीद

जागरण संवाददाता, रुड़की : मानसून के विदाई लेने के बाद शहर में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट के कार्य में तेजी आने की संभावना है। अभी तक मानसून सीजन के कारण सीवर लाइन डालने और मेनहोल बनाने का कार्य बाधित हो रखा है। जिससे शहरवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से शहर में किया जा रहा सीवर प्रोजेक्ट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब कार्यदायी संस्था को लगभग आठ सौ मीटर लाइन डालनी हैं। वहीं लगभग 50 मेनहोल बनाने का काम ही शेष रह गया है। लेकिन पिछले करीब तीन महीने से मानसून सीजन के चलते काम में रुकावट आ रखी है। जिस वजह से सीवर प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि आगे ही बढ़ती जा रही है लेकिन अब मानसून के विदा लेने का समय भी नजदीक आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदा ले लेगा। इसके बाद बचे क्षेत्र में सीवर लाइन डालने और मेनहोल बनाने के काम में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि एडीबी ने पश्चिमी अंबर तालाब, रामपुर रोड और चावमंडी में लाइन डालने का काम प्रारंभ कर दिया है। एडीबी के सहायक अभियंता संजीव कुमार के अनुसार मानसून के चलते सीवर लाइन डालने और मेनहोल बनाने का काम बाधित हो रखा था। लेकिन जैसे ही बरसात का सीजन समाप्त हो जाएगा वैसे ही शीघ्रता के साथ सीवर प्रोजेक्ट के बचे हुए काम को किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी