रुड़की में प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए बनाई वेबसाइट

रुड़की में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए एक वेबसाइट बनाई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 12:21 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 12:21 PM (IST)
रुड़की में प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए बनाई वेबसाइट
रुड़की में प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए बनाई वेबसाइट

रुड़की, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए एक वेबसाइट बनाई है। इसके माध्यम से ऐसे लोग प्रशासन को सूचना दे सकते हैं, जिन्हें खाने पीने या किसी भी तरह की मदद चाहिए। साथ ही, ऐसे लोग भी इसके माध्यम से प्रशासन को जानकारी दे सकते हैं, जिन्हें किसी भी तरह से सरकार या प्रशासन की मदद करनी है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सीआरसी रुड़की डॉट इन नाम से एक वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट पर लोग फोन के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके जरिये लोग प्रशासन से किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं। साथ ही, सरकार, प्रशासन और भूखे लोगों की मदद करने वाले लोग या संस्था भी इसके माध्यम से प्रशासन को जानकारी दे सकते हैं। लेखपालों को भी ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए लगाया गया है, जिन्हें खाने-पीने की दिक्कत है। ऐसे लोगो को चिह्नित कर इनकी समस्या दूर की जाएगी।

बताया कि शहर की कालोनियों और आसपास के गांव में भी सब्जी, फल और अन्य सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। चक्रीय प्रक्रिया के आधार पर होम डिलीवरी की जा रही है। इसके लिए वाहनों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 की गई है। जेएम ने बताया कि उन्होंने कई प्राइवेट क्लीनिक पर मरीजों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखे जाने का निरीक्षण किया। पनियाला में एक क्लीनिक पर व्यवस्था सही मिली। जेएम ने बताया कि राशन की दुकानों पर ग्राहकों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: वैश्विक एयर स्पेस की प्रगति में छात्रों का अहम रोल: डॉ. टेसी थॉमस

दो जोन, 15 सेक्टर

प्रशासन ने दो जोन और 15 सेक्टर बनाए हैं। जेएम नमामि बंसल ने बताया कि गंगनहर कोतवाली, सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की व कलियर को मिलाकर एक जोन बनाया गया है। इसमें नौ सेक्टर बनाए गए हैं। जेएम रुड़की इस जोन की जोनल अधिकारी हैं। वहीं झबरेड़ा और मंगलौर को एक जोन बनाया गया है। इसके जोनल अधिकारी एएसडीएम रुड़की गोपाल सिंह चौहान हैं। इस जोन में छह सेक्टर हैं। तीन पॉली में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को अपने सेक्टर में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आइआइटी के वैज्ञानिकों का दावा, उत्‍तराखंड में भूकंप से मच सकती है बड़ी तबाही

chat bot
आपका साथी