प्रधान संघ के कमल अध्यक्ष, पंकज बने महामंत्री

प्रधान संघ की बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:09 AM (IST)
प्रधान संघ के कमल अध्यक्ष, पंकज बने महामंत्री
प्रधान संघ के कमल अध्यक्ष, पंकज बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, पौड़ी: प्रधान संघ की बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कमल रावत को अध्यक्ष तथा पंकज पोखरियाल को महामंत्री चुना गया। ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श कर सरकार से निराकरण की मांग उठाई।

मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में आयोजित बैठक में अन्य पदाधिकारियों में वृजमोहन बहुगुणा, मीना बेलवाल, ओमपाल बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। प्रमोद रावत को सचिव, संजय जोशी को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह रावत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल रावत ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता रहेगी। बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी के चयन के बाद ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्यदिवस सौ से दो सौ दिन करने, ग्राम प्रधानों को मानदेय उप्र की भांति उत्तराखंड में देने आदि मांगें उठाई। निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जल्द ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भेंट भी करेगा। इस मौके पर पौड़ी के अलावा एकेश्वर, वीरोंखाल, पोखड़ा, नैनीडांडा, खिर्सू आदि ब्लॉकों के कई ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।

फोटो- 21पीएयूपी-1

chat bot
आपका साथी