बच्चे को जबरन उठाकर ले जा रहे शख्स को लोगों ने घेरा, जमकर की धुनाई

आठ वर्षीय एक बच्चे को जबरन ले जाते हुए आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 07:15 PM (IST)
बच्चे को जबरन उठाकर ले जा रहे शख्स को लोगों ने घेरा, जमकर की धुनाई
बच्चे को जबरन उठाकर ले जा रहे शख्स को लोगों ने घेरा, जमकर की धुनाई

भगवानपुर, जेएनएन। बिनारसी गांव आठ वर्षीय एक बच्चे को जबरन ले जाते हुए आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव निवासी मांगा ग्राम चौकीदार है। बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर को उसका आठ साल का बेटा अरमान घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। उसने अन्य बच्चों के साथ खेल रहे अरमान को उठा लिया और वहां से भागने लगा। एकाएक हुई घटना के बाद अरमान ने शोर मचाते हुए उससे खुद को छुड़ाने की कोशिश की। 

इसी बीच शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपित को मौके पर ही धर दबोचा। लोगों ने आरोपित के कब्जे से बच्चे को छुड़ाया। इसके बाद आरोपित की जमकर धुनाई की गई। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और भगवानपुर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: स्मैक तस्करी में दो महिलाओं सहित चार को किया गिरफ्तार Dehradun News

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बच्चे और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। तेज्जूपुर एसआइ मनोज ममगाईं ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित कभी अपने आप को प्रतापगढ़ तो कभी आजमगढ़ का बता रहा है। पुलिस ने उसकी दिमागी हालत खराब होने की आशंका जताई है। आरोपित के कब्जे से कोई आइडी नहीं मिली है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: चोरी के ट्रक समेत दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार होने में कामयाब

यह भी पढ़ें: देहरादून में चोरी के दस क्विंटल सरिया के साथ दो गिरफ्तार Dehradun News

chat bot
आपका साथी