सोलानीपुरम में फुंका 630 केवी का ट्रांसफार्मर

जागरण संवाददाता रुड़की शहर के सोलानीपुरम में गुरुवार को 630 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 06:43 PM (IST)
सोलानीपुरम में फुंका 630 केवी का ट्रांसफार्मर
सोलानीपुरम में फुंका 630 केवी का ट्रांसफार्मर

जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर के सोलानीपुरम में गुरुवार को 630 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया। बिजली जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की ओर से शाम चार बजे बिजली आपूर्ति को दुरुस्त किया गया।

रुड़की शहर में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह सोलानीपुरम में सुबह के समय एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। 630 केवी क्षमता के इस ट्रांसफार्मर से काफी उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं ने इस बात की सूचना निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद निगम की टीम नया ट्रांसफार्मर लेकर कॉलोनी में पहुंची। अवर अभियंता रमन कुमार ने बताया कि शाम चार बजे कॉलोनी के ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। इसके साथ ही आपूर्ति भी सुचारू हो गई।

chat bot
आपका साथी