सरकारी दफ्तरों में पसरा रहा सन्नाटा

रुड़की: तहसील मुख्यालय हो या ब्लॉक। ऊर्जा निगम से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक हर जगह गुरुवार को सन्नाटा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 10:09 PM (IST)
सरकारी दफ्तरों में पसरा रहा सन्नाटा
सरकारी दफ्तरों में पसरा रहा सन्नाटा

रुड़की: तहसील मुख्यालय हो या ब्लॉक। ऊर्जा निगम से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक हर जगह गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। कचहरी परिसर में अधिकारी बैठे रहे लेकिन कोई फरियादी नहीं पहुंचा। अब सोमवार को ही दफ्तरों में रौनक लौटने की उम्मीद है।

कांवड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके अलावा अधिकारी भी अब पूरी तरह से कांवड़ ड्यूटी में व्यस्त है। रुड़की तहसील मुख्यालय पर सामान्य दिनों में जबरदस्त भीड़ रहती है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का दफ्तर हो या तहसीलदार का कार्यालय, खाद्य पूर्ति विभाग के दफ्तर से लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तर तक पर भीड़ लगी रहती थी लेकिन बुधवार से ही सरकारी कार्यालयों में फरियादियों का आना बंद हो गया है। गुरुवार को पूरा तहसील मुख्यालय ही खाली पड़ा रहा।ऊर्जा निगम के दफ्तर पर भी सन्नाटा रहा। तहसीलदार मंजीत ¨सह गिल ने बताया कि कांवड़ की वजह से लोग नहीं आ रहे है। सोमवार से सरकारी दफ्तरों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। नगर निगम का नजारा भी कमोबेश ऐसा ही दिखा।

chat bot
आपका साथी