जेडी ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

रुड़की: केंद्र सरकार के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक ने शुक्रवार को रुड़की स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 08:30 PM (IST)
जेडी ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
जेडी ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

रुड़की: केंद्र सरकार के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक ने शुक्रवार को रुड़की सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा स्टॉक से लेकर लेबर रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों की कमी बताई।

भारत सरकार के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ. वीडी गौड़ शुक्रवार शाम को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दवा के स्टॉक आदि के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया कि अधिकांश दवाओं की सप्लाई निदेशालय स्तर से ही हो रही है। अधिकांश दवाएं स्टॉक में उपलब्ध है। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड और लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। सीएमएस ने बताया कि इस समय अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसके अलावा अस्पताल में चिकित्सकों की सबसे अधिक कमी बनी हुई है। इस वजह से ओपीडी आदि प्रभावित होती है। सिविल अस्पताल में रुकने के बाद वह देहरादून रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी