टकराव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 को लिया हिरासत में

किसानों के टकराव को देखते हुए पुलिस ने किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:21 PM (IST)
टकराव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 को लिया हिरासत में
टकराव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 को लिया हिरासत में

हरिद्वार, जेएनएन। इकबालपुर में किसानों के टकराव को देखते हुए पुलिस ने किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस किसानों को हिरासत में लेकर सभी को मंगलौर कोतवाली ले आई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष पहल सिंह पंवार की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे पुलिस और किसानों के हाथ-पांव फूल गए। जिलाध्यक्ष को मंगलौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सभी किसानों को छोड़ दिया गया। 

किसानों की ओर से इकबालपुर चीनी मिल में सोमवार को महापंचायत बुलाई गई थी। वहीं किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी इकबालपुर में जुटना शुरू हो गए। इसको लेकर यहां पर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बात की सूचना खुफिया विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को दी गई। सीओ मंगलौर डीएस रावत के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह, अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष पहल सिंह पंवार समेत 15 लोगों को हिरासत में से लिया। इसके बाद इनको इकबालपुर पुलिस चौकी पर रखा गया। यहां पर भीड़ बढ़ता देख प्रशासन ने हिरासत में लिए किसानों को मंगलौर कोतवाली भेज दिया। मंगलौर कोतवाली में जिलाध्यक्ष पहल सिंह पंवार की हार्ट बीट बढ़ गई। इसके बाद उन्हें मंगलौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां और भाई को पीटा, मुकदमा दर्ज

शाम के समय हिरासत में लिए गए सभी किसानों को छोड़ दिया। प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि इकबालपुर में किसानों की पंचायत नहीं वरन भाजपा नेताओं की पंचायत बुलाई गई थी। आरोप लगाया कि एक बार फिर गन्ना किसानों को ठगने का काम सत्तापार्टी के नेताओं ने किया है। भाजपा के लोग नहीं चाहते है कि गन्ने का भुगतान हो। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ पथराव, फायरिंग होने से मची अफरा-तफरी

chat bot
आपका साथी