आज हरिद्वार में जुटेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मंगलवार को भूपतवाला स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की

By Edited By: Publish:Mon, 02 May 2016 09:20 PM (IST) Updated:Mon, 02 May 2016 09:20 PM (IST)
आज हरिद्वार में जुटेंगे कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: मंगलवार को भूपतवाला स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर के करीब चार सौ कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं कांग्रेसी नेता धीरेंद्र प्रताप ¨सह ने दी।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रवक्ताओं व पदाधिकारियों को कांग्रेस का इतिहास, यूपीए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, बोलने की कला आदि ¨बदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के जिलाध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि भाजपा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस भी सोशल मीडिया का सहारा लेकर भाजपा का चेहरा बेनकाब करेगी। यूपीए एवं उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकाल की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में आइटी विभाग के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विभिन्न ¨बदुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण देने के लिए नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल लीडरशिप इंस्टीटयूट के विशेषज्ञ आएंगे। शिविर में निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी शिरकत करेंगे।

छह को दिल्ली में रैली

हरिद्वार: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के विरोध में नई दिल्ली में छह मई को कांग्रेस की रैली होगी। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य नेता शिरकत करेंगे।

chat bot
आपका साथी